पटना: मनेर में कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए जुटी भीड़, 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया

पटना के मनेर टोलापर में एक गाय पूर्व पार्षद के घर के परिसर में स्थित कुएं में गिर गई. ग्रामीणों की मदद और जेसीबी के इस्तेमाल से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Patna News : पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र के मनेर टोलापर में शनिवार रात एक गाय के कुएं में गिर जाने से अफरा-तफरी मच गयी. गाय को बचाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पूर्व पार्षद के घर के परिसर में कुएं में गिरी गाय

जानकारी के अनुसार, महिनावा गांव निवासी बीरबल राय की गाय चारा चरते हुए करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर मनेर टोलापर पहुंच गयी थी. इसी दौरान वह पूर्व पार्षद अशोक राय के घर के परिसर में स्थित कुएं में गिर गयी. गाय के कुएं में गिरने की घटना पूर्व पार्षद के पुत्र प्रदीप कुमार ने देख ली.

ग्रामीणों ने घंटों की कोशिश, लेकिन नहीं निकली गाय

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदीप कुमार ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुएं में गिरी गाय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की, लेकिन सीमित जगह और कुएं की गहराई के कारण गाय को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली.

जेसीबी की मदद से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रामीणों की कोशिश सफल नहीं होने के बाद नगर परिषद से जेसीबी मशीन मंगायी गयी. जेसीबी की मदद से कुएं के आसपास रेस्क्यू का रास्ता तैयार किया गया. इसके बाद गाय को रस्सी के सहारे सुरक्षित तरीके से बांधा गया और काफी सावधानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गयी.

दो घंटे से अधिक चला रेस्क्यू, सुरक्षित निकली गाय

करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान गाय को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आयी. गाय के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

गाय के रेस्क्यू की पूरे इलाके में रही चर्चा

कुएं में गाय गिरने और उसे बचाने के लिए ग्रामीणों की ओर से किये गये प्रयास की चर्चा इलाके में होती रही. रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. ग्रामीणों की तत्परता और नगर परिषद की जेसीबी की मदद से आखिरकार गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >