पटना सिटी में युवक ने फंदे से दी जान, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी के आगा हुसैन की चौराहा मोहल्ले में 38 वर्षीय युवक सुजीत चौधरी उर्फ अंकित राज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव

पटना सिटी चौक थाना क्षेत्र के आगा हुसैन की चौराहा मोहल्ले में 38 वर्षीय युवक सुजीत चौधरी उर्फ अंकित राज का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि मृतक अर्जुन चौधरी का 38 वर्षीय पुत्र था. प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि युवक नशे का आदी था. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, युवक ने मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में यह कदम उठाया. मृतक अपने पीछे पत्नी संगीता और एक बच्चे को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >