Bihar Bulldozer Action: पटना में टूटेगा बूढ़ी महिला का मकान,रोते रोते हुई बेहोश; वीडियो में देखिए पूरा मामला

Bihar Bulldozer Action: पटना में टूटेगा बूढ़ी महिला का मकान,रोते रोते हुई बेहोश; वीडियो में देखिए पूरा मामला

पटना सिटी के खाजेकला घाट और कंगन घाट इलाके में बुलडोजर कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है, जिससे 290 घर और दुकानें प्रभावित हैं. एक बुजुर्ग महिला ने 30 साल की कड़ी मेहनत से बनाए अपने घर को बचाने की गुहार लगाई है.

Patna Bulldozer Action : टना सिटी के खाजेकला घाट और कंगन घाट इलाके में बुलडोजर कार्रवाई होने वाला है. इससे लेकर लोगों का गुस्सा और दर्द अब खुलकर सामने आ रहा है. लोगो सड़क पर उतर गए है, और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है.

लोग प्रदर्शन के दौरान अपना दुख जाहिर कर रहे है. सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाली कहानी एक बुजुर्ग महिला की है, जिसने अपनी जिंदगी की पूरी कमाई और मेहनत से घर बनाया. महिला ने बताया कि वह सालों से झाड़ू-पोछा कर के पैसे जोड़ती रही और करीब 30 साल पहले जमीन खरीदी. सोनपुर में रजिस्ट्री करवाई, 60 हजार रुपये में जमीन ली और 9 हजार रुपये खर्च कर कागज बनवाए. आज वही घर टूटने की कगार पर है. महिला का कहना है कि उनका एक बेटा है जो रिक्शा चलाकर परिवार चलाता है, जबकि वह खुद मजदूरी कर घर संभालती है. दर्द भरे शब्दों में उसने कहा कि जिन्हें उन्होंने वोट देकर जिताया, आज वही लोग उनका घर उजाड़ने पर आमादा हैं. उसने साफ कहा कि चाहे बुलडोजर चल जाए, लेकिन वे अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगी, यहीं रहेंगी, चाहे कुछ भी हो जाए.

विरोध तेज, सड़क पर उतरे लोग

इधर प्रशासन की ओर से करीब 290 मकानों और दुकानों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी होने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. कंगन घाट के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. महिलाएं रोते हुए अपने घर बचाने की गुहार लगा रही हैं, वहीं पुरुष सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वे 60-70 साल से यहां रह रहे हैं और जब उन्होंने यहां बसना शुरू किया था, तब किसी ने उन्हें नहीं रोका. अब अचानक उन्हें अवैध बताकर हटाने का फैसला लिया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पास कहीं और रहने का कोई इंतजाम नहीं है. अगर घर टूट गया तो वे सड़क पर आ जाएंगे, इसलिए वे हर हाल में अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई जारी रखेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >