पटना-बेतिया फोरलेन का रास्ता साफ, 13 गांवों में जमीन अधिग्रहण शुरू, जानें किसे मिलेगा मुआवजा

Patna Bettiah Four Lane: पटना-बेतिया फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए पश्चिम चंपारण के 13 मौजों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. सरकार ने इसके लिए 9.35 करोड़ मंजूर किए हैं. अरेराज से बेतिया तक 42 किलोमीटर लंबी यह सड़क बनने से उत्तर बिहार में आवागमन सुगम होगा.

Patna Bettiah Four Lane: पटना से बेतिया को जोड़ने वाली प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना अब तेजी पकड़ रही है. इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. प्रशासन ने पश्चिम चंपारण जिले में जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. इस परियोजना के तहत जिले के 13 मौजों में जमीन ली जाएगी.

इसके लिए सरकार ने करीब 9 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि मंजूर की है. अधिकारियों ने जिन इलाकों को चिन्हित किया है, उनमें पश्चिम करगहिया, मथौली, हाटसरैया, भरपटिया, गुरवलिया विश्वास, टोला विशुनपुर, पकडिया, विशुनपुर, धूमनगर, टोला सनसरैया, जमुनिया, जगदीशपुर और विशंभरपुर शामिल हैं. जल्द ही जमीन मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा.

इस प्रोजेक्ट के बारे में जानिए

यह सड़क अरेराज होते हुए बेतिया तक जाएगी और इसकी कुल लंबाई करीब 42 किलोमीटर होगी. इसके बनने से इलाके में आवाजाही काफी आसान हो जाएगी और लोगों का समय बचेगा.

प्रशासन ने यह भी कहा है कि जमीन के साथ-साथ वहां मौजूद मकान, पेड़ या अन्य संरचनाओं का भी अलग से मुआवजा दिया जाएगा. किसानों को उनकी जमीन की कीमत बाजार दर के हिसाब से मिलेगी, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विकास के साथ रोजगार के भी अवसर मिलेंगे

अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के बनने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे. साथ ही, इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तय समय के अंदर पूरी की जाएगी, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जाति, इनकम और निवास प्रमाण पात्र बनाने के बदले नियम, देखिये लेटेस्ट अपडेट

जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 अप्रैल तक कैंसिल, घर से निकलने से पहले देखें अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >