पटना के अशोक राजपथ इलाके में 380 घरों में 8 दिन से पानी बंद, 3000 लोग परेशान

Patna News: पटना के अशोक राजपथ इलाके में मोटर खराब होने से 380 घरों में 8 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे 3000 लोग प्रभावित हैं.

Patna News: पटना के अशोक राजपथ क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में पिछले आठ दिनों से जल संकट गहरा गया है. कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे 380 घरों के करीब 3000 लोग पानी के लिए परेशान हैं.

दरियापुर जलापूर्ति केंद्र का मोटर खराब

स्थानीय लोगों के अनुसार दरियापुर जल आपूर्ति केंद्र का मोटर खराब होने और पंप का तार जल जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है. इसके चलते पूरे इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है.

कम क्षमता के मोटर से नहीं बन रहा दबाव

लोगों का कहना है कि पुराने मोटर की जगह लगाए गए नए मोटर की क्षमता कम है. इसी कारण पानी का पर्याप्त दबाव नहीं बन पा रहा है और घरों तक सप्लाई नहीं पहुंच रही है.

नगर आयुक्त को शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. कर्मचारियों द्वारा भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है.

सोमवार तक सुधार का दावा

वाटर बोर्ड के कार्यपालक अभियंता के अनुसार समस्या की जांच कर ली गई है और सोमवार तक जल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि स्थानीय लोगों में अभी भी असंतोष बना हुआ है.

स्थानीय लोगों की नाराजगी बढ़ी

निवासियों का कहना है कि सार्वजनिक नल भी बंद हैं और उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है. लोगों ने उच्च क्षमता का मोटर लगाने की मांग की है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

लोगों से बातचीत
पिछले आठ दिनों से हमारे घरों में पानी नहीं आ रहा है. कम क्षमता का मोटर लगाने से पानी का प्रेशर खत्म हो गया है. दैनिक कार्यों के लिए भी हमें बाहर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है.

विपिन कुमार, स्थानीय निवासी

आठ दिनों से पानी नहीं मिलना नागरिक अधिकारों का उल्लंघन है. निगम प्रशासन को तुरंत उच्च क्षमता का मोटर लगाकर वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

अंशुमान सिंह, अधिवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष, पुसू

ALSO READ: बिहार सरकार का फैसला: अब वन स्टॉप सेंटर में तैनात होंगी महिला गार्ड, घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >