पटना AIIMS से नेवा तक बनेगी चौड़ी सड़क, जाम से मिलेगी राहत

Patna News: पटना में एम्स गोलंबर से जानीपुर होते हुए नेवा तक 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क बनने से पटना दक्षिण इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही एम्स और फुलवारीशरीफ क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है.

Patna News: (प्रमोद झा की रिपोर्ट)
पटना के दक्षिणी इलाके में आवागमन को आसान बनाने के लिए एम्स गोलंबर से जानीपुर होते हुए नेवा तक नई सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. सड़क बनने के बाद लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है.

एम्स से नेवा तक बन रही 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क

एम्स गोलंबर से पैनापुर नेवा तक 10.5 किलोमीटर लंबी और साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. यह सड़क एनएच-139 फोरलेन से जुड़ेगी और आगे पटना रिंग रोड के बिहटा-सरमेरा मार्ग तक संपर्क स्थापित करेगी.

पटना दक्षिण के लाखों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

नई सड़क एम्स, बभनपुरा, जानीपुर, अकबरपुर और पुनपुन सुरक्षा बांध क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ेगी. इसके बनने से पटना दक्षिण इलाके के लोगों की आवाजाही आसान होगी और दूसरे शहरों तक पहुंच भी सुगम हो जाएगी.

138 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इस परियोजना पर करीब 138 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. जानकारी के अनुसार अगले वर्ष फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है.

भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास पर तैयार हुई रिपोर्ट

सड़क निर्माण को लेकर एलएन मिश्रा संस्थान ने सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंप दी है. रिपोर्ट में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों, उनकी आजीविका और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया गया है.

कुछ मकान और दुकानों पर पड़ सकता है असर

परियोजना के दायरे में आने वाले पक्के, अर्ध-पक्के और कच्चे मकानों के साथ कुछ दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है. रिपोर्ट में रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव और स्थानीय लोगों के सुझावों को भी शामिल किया गया है.

जाम से राहत और कनेक्टिविटी में होगा बड़ा सुधार

सड़क की चौड़ाई बढ़ने से एम्स और फुलवारीशरीफ के आसपास जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है. साथ ही पटना दक्षिण क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को तेज व सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी.

ALSO READ: खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन को पुलिस ने उठाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >