पटना में छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, पूजा का फूल लेकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Patna Accident News: पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूली छात्र को रौंद दिया है. इस सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय छात्र अमन कुमार की मौत हो गई है. यह घटना पटना के दीघा थाना क्षेत्र के बाटागंज की बताई जा रही है.

Patna Accident News: पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूली छात्र को रौंद दिया है. इस सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय छात्र अमन कुमार की मौत हो गई है. यह घटना पटना के दीघा थाना क्षेत्र के बाटागंज की बताई जा रही है. जहां पूजा का फूल लेकर अमन घर लौट रहा था.

घर जाने वाली गली के पास पहुंचने ही वाला ही था कि तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. जैसे ही पिकअप ने टक्कर मारी छात्र गिर गया और ड्राइवर उसके सिर को कुचलते हुए भाग निकला. मौके पर ही नाबालिग छात्र की मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

किराए के मकान में रहता है छात्र का परिवार

मृतक की पहचान रामजीचक पटेल गली में विनोद सिंह के मकान में किराए के रूप में रहने वाला लाल बहादुर चौधरी के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है. जो 9वीं कक्षा का छात्र था. मृतक तीन बहन, दो भाई में सबसे छोटा था. मृतक का परिवार मूल रूप से भागलपुर का रहने वाला है.

Also Read: बिहार में नवजात को मिलेगी निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा, इस योजना के तहत मिलेगा लाभ

स्थानीय लोगों ने दी परिजनों को सूचना

घटना की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 के साथ ही परिजनों को भी दी. सूचना पाकर डायल 112 के साथ ही यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है. वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >