Patna Accident: दानापुर में बेकाबू कार का आतंक, ड्राइवर मरीन ड्राइव की ओर फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Patna Accident: दानापुर के झखड़ी महादेव रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. रॉन्ग साइड से आई कार का दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर मौके से फरार हो गया.

Patna Accident: पटना के दानापुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में 60 वर्षीय चांसी राय की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा दानापुर थाने के गोला पर स्थित झखड़ी महादेव रोड पर हुआ. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

क्या बोले लोग

बताया जा रहा है कि कार चालक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आया और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. कार की टक्कर से दो लोग वाहन के नीचे बुरी तरह फंस गए, इसके बावजूद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी बल्कि और स्पीड बढ़ाते हुए उन्हें दोबारा रौंदता चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, कार पर हाथ तक मारे, लेकिन चालक रुका नहीं और भाग निकला. कार की स्पीड लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है.

वीडियो में क्या दिखा

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कार पहले सड़क पर बैठे एक कुत्ते को कुचलती है और थोड़ी ही दूरी पर खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार देती है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फुटेज में कार को मरीन ड्राइव की दिशा में भागते हुए देखा गया है. पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें: हो जाएं सावधान! ऐसे हाजिरी लगाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >