पटना सिटी में 32 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप और इंजेक्शन बरामद, एक गिरफ्तार

पटना सिटी में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित कफ सिरप, इंजेक्शन और टैबलेट बरामद की गई हैं. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

पटना से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Patna Banned Cough Syrup Seized : पटना सिटी में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित कफ सिरप, इंजेक्शन और टैबलेट बरामद की है. मेहदीगंज थाना क्षेत्र में की गई इस छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी छापेमारी

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना और एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर मेहदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक बैंक कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं.

47 कार्टन में मिली प्रतिबंधित दवाएं

सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि छापेमारी के दौरान 20 कार्टन में रखी 240 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई. इसके अलावा 24 कार्टन में प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन और तीन कार्टन में प्रतिबंधित टैबलेट भी जब्त की गईं. कुल 47 कार्टन प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई.

जब्त दवाओं की कीमत 32.71 लाख रुपये

विभाग के अनुसार जब्त की गई कफ सिरप, इंजेक्शन और टैबलेट की अनुमानित कीमत 32 लाख 71 हजार 560 रुपये आंकी गई है. बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

छापेमारी के दौरान मेहदीगंज निवासी रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके.

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में मद्य निषेध निरीक्षक दीपक कुमार, एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर मोहम्मद सागिर, सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार, सिपाही अमित कुमार तथा औषधि निरीक्षक अजय कुमार, नेता रंजन सिंह और निशी टोप्पनो की टीम शामिल रही. विभाग ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है.

Also Read : बिहार बोर्ड का तोहफा, 15 अगस्त से घर बैठे करें JEE-NEET की फ्री कोचिंग, लॉन्च होगा नया 'Learning App'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >