टिकट दिखाने में देरी पर यात्री ने महिला टीटीई पर गाली-गलौज का लगाया आरोप, दानापुर स्टेशन पर हंगामा

दानापुर स्टेशन पर टिकट जांच को लेकर यात्री और महिला टीटीई के बीच जमकर विवाद हुआ. यात्री ने महिला टीटीई पर अभद्र व्यवहार और गाली देने का आरोप लगाया, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई. रेल अधिकारियों ने यात्री को समझाकर रवाना किया.

पटना से संजय पांडेय की रिपोर्ट

Patna News : दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर टिकट जांच को लेकर यात्री और महिला टीटीई के बीच विवाद हो गया. यात्री ने महिला टीटीई पर अभद्र व्यवहार और भद्दी गाली देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. करीब 10 मिनट तक चले हंगामे के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

जानकारी के अनुसार, उद्यान-दानापुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी थी. ट्रेन से यात्री उतर रहे थे. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला टीटीई ने एक यात्री से टिकट दिखाने को कहा. यात्री ने मोबाइल में टिकट दिखाने के लिए जेब से मोबाइल निकाला, लेकिन इसमें कुछ देर हो गई. यात्री का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महिला टीटीई ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भद्दी गालियां दीं.

रेल थाना और टीसी रूम के बीच हंगामा

महिला टीटीई के व्यवहार से नाराज यात्री ने हाथ में मोबाइल लेकर प्लेटफॉर्म पर हंगामा शुरू कर दिया. वह बार-बार महिला टीटीई पर अभद्र व्यवहार और गाली देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहा था. देखते ही देखते रेल थाना और टीसी रूम के बीच यात्रियों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई.

शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी

हंगामे के दौरान महिला टीटीई वहां से चली गईं. इसके बाद रेल थाना और आरपीएफ के अधिकारियों ने यात्री को समझा-बुझाकर शांत कराया और उसे उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया. रेल थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar pandey khagaul

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >