परसावां पंचायत में लघु सिंचाई योजना पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच को अधिकारी पहुंचे

Patna News : परसावां पंचायत में लघु सिंचाई विभाग की करोड़ों की योजना में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के आरोपों के बाद अब अधिकारी जांच में जुट गए हैं. जानें कैसे घटिया सामग्री का इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी के आरोप लगे हैं.

Patna News : बाढ़ थाना क्षेत्र के परसावां पंचायत में लघु सिंचाई विभाग की करीब 1.40 करोड़ रुपये की पैन उड़ाही और पुल निर्माण योजना पर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 12 किलोमीटर लंबी पैन उड़ाही योजना में तय मानकों के अनुसार खुदाई नहीं की गई, जबकि 12 स्थानों पर बन रहे पुलों में भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है.

ग्रामीणों की शिकायत पर भी नहीं हुई सुनवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ठेकेदार और उसके मुंशी से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान परसावां गांव के मुख्य जल निकासी मार्ग को भी बंद कर दिया गया, जिससे बरसात में जलजमाव की समस्या और गंभीर होने की आशंका है.

निरीक्षण के बाद सीओ ने दिए निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद पंडारक के अंचलाधिकारी और बाढ़ अनुमंडल प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई. निरीक्षण के दौरान सीओ ने मुख्य जल निकासी मार्ग को तत्काल खोलने और पैन उड़ाही का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. हालांकि, आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया, जबकि योजना की समय-सीमा भी समाप्त हो चुकी है.

प्रशासन ने शुरू कराई जांच

मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी और योजना का कार्य तय मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >