नीतीश के इस्तीफे पर पप्पू यादव का हमला, बोले- CM बदला तो BJP-JDU दोनों की होगी दुर्गति

Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर पप्पू यादव ने BJP पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनता ने वोट नीतीश के नाम पर दिया है, इसलिए उन्हें बिहार नहीं छोड़ना चाहिए और CM चेहरा बदलना जनता के साथ धोखा होगा.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद सियासत तेज हो गई है. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद सह कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है.

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने वोट नीतीश कुमार के नाम पर दिया है. ऐसे में अगर नेतृत्व बदला जाता है तो यह जनता के साथ धोखा होगा. उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार को बिहार नहीं छोड़ना चाहिए.

BJP पर सीधा हमला

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली अभी दूर है, थोड़ा इंतजार कीजिए. बीजेपी के नेता इतना बेचैन क्यों हैं? जनता के वोट के साथ खिलवाड़ मत कीजिए. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनाया गया, तो इसका नुकसान बीजेपी और जदयू दोनों को उठाना पड़ेगा.

‘घेरकर फैसला कराया जा रहा’

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को एक साजिश के तहत घेरा जा रहा है. उनके मुताबिक, इस तरह का दबाव बनाकर लिया गया फैसला लोकतंत्र के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक चरित्र महात्मा गांधी और कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं से मेल खाता है, इसलिए उन्हें इस तरह की राजनीति से दूर रहना चाहिए.

CM चेहरा तय कर जाएं नीतीश

पप्पू यादव ने सुझाव दिया कि अगर नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो उन्हें अपनी पार्टी Janata Dal (United) से ही किसी नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित कर जाना चाहिए. उनका कहना है कि ऐसा नहीं हुआ तो बिहार में सियासी अस्थिरता बढ़ेगी और इसका खामियाजा दोनों दलों को भुगतना पड़ेगा.

‘राजनीतिक फैसला, जनता के हित में नहीं’

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे को पूरी तरह राजनीतिक करार दिया. उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता के हित में नहीं है और इससे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Also Read: 20 साल का कार्यकाल और एक लाइन में इस्तीफा, नीतीश के लेटर की क्यों हो रही चर्चा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >