'इस सरकार से कुछ नहीं होगा', पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव आकर किसे गिरफ्तार करने कहा?

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव फेसबुक लाइव आकर बिहार सरकार पर भड़के. नीट छात्रा की मौत मामले में उन्होंने कहा, इस सरकार से कुछ नहीं होगा. इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सुरक्षा कम करने पर गृह मंत्री और डीजीपी से सवाल किए.

Pappu Yadav: ‘यह मेरी सुरक्षा वापस ले सकते हैं, मुझे डरा सकते हैं लेकिन किसी को न्याय नहीं दिल सकते हैं.’ यह बात पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कही. पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई की जांच जारी है. पप्पू यादव लगातार इस मामले को उठा रहे और सरकार पर तंज सकते हुए दिख रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर सांसद ने फेसबुक लाइव आकर सरकार को घेरा.

पप्पू यादव ने इन्हें गिरफ्तार करने की मांग की

पप्पू यादव ने कहा, इस सरकार से कुछ नहीं होगा. अगर नेताओं के घर में किसी बहन-बेटी के साथ दुष्कर्म होगा, तब क्या होगा? इसी तरह से आप सभी नेता लोग चुप बैठेंगे. बिहार बहुत गंदी राजनीति करने की जगह है. साथ ही पप्पू यादव ने नीट मामले में डॉक्टर सतीश की गिरफ्तारी की मांग की. पिछले दिनों जब पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई थी, उस वक्त सांसद का यही कहना था कि वह नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया.

एक्स पर सांसद ने क्या लिखा?

फेसबुक लाइव आने से पहले पप्पू यादव ने एक्स के जरिये पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट के जरिए पप्पू यादव ने अपनी सेक्युरिटी हटाने को लेकर गृह मंत्री और डीजीपी से सवाल किया. पप्पू यादव ने कहा, ‘आखिर मुझ से क्या दुश्मनी है? गृह मंत्री जी, DGP साहब मेरी सुरक्षा से निरंतर खिलवाड़ क्यों? मुझे Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई, फिर BMP जवानों को मेरी सुरक्षा से हटाने का मौखिक आदेश कौन जारी करता है?’

पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि ‘क्या BMP के जवान की जगह पर होमगार्ड को तैनात करना है? मार ही दो, नाटक क्यों?’ सांसद ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी गिरफ्तारी और सुरक्षा में कटौती अहंकार और बदले की भावना का परिणाम है. इस तरह से पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए जमकर भड़ास निकाला.

Also Read: बिहार में 1 अप्रैल से बदलेगा बिजली बिल स्ट्रक्चर, ऐसे कंज्यूमरों का बढ़ेगा बोझ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >