पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 41 प्रतिशत पड़े वोट

पंचायत उप चुनाव को लेकर बुधवार को कराया गया मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. पंचायत उपचुनाव में 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

संवाददाता,पटना पंचायत उप चुनाव को लेकर बुधवार को कराया गया मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. पंचायत उपचुनाव में 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान में 44 प्रतिशत महिलाओं ने, जबकि 37.67 प्रतिशत पुरुषों ने जबकि 38.46 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किय. आयोग द्वारा कुल विभिन्न स्तर के 403 पदों के लिए मतदान कराया गया था. इसके लिए 3381 बूथों पर मतदान कराया गया. मतदान के लिए 3628 इवीएम का प्रयोग किया गया. मतदान के दौरान इवीएम बदलने की सूचना प्राप्त नहीं है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 11 जुलाई को सुबह आठ बजे से राज्य के 227 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग का काम होगा. मतदान में 5091 पुलिस पदाधिकारी और 18349 पुलिस बलों को तैनात किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >