पटना में एक साथ 3 नाबालिग लापता, दोपहर में घर से निकले थे तीनों, देर शाम तक नहीं लौटे, खोज में जुटी पुलिस

Paliganj 3 Minors Missing : पालीगंज के कालोपुर गांव से तीन नाबालिग दोस्त लापता हो गए हैं. दोपहर घर से निकलने के बाद देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है.

Paliganj 3 Minors Missing : पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के कालोपुर गांव से शनिवार को तीन नाबालिग बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है. तीनों बच्चे दोपहर करीब एक बजे अपने-अपने घर से निकले थे. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

आसपास के इलाकों में की गयी खोजबीन

परिजनों के अनुसार, बच्चों के घर नहीं लौटने के बाद आसपास के गांवों, खेत-खलिहानों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की गयी. काफी खोजबीन के बावजूद जब तीनों का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार के लोग देर शाम पालीगंज थाने पहुंचे.

पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार

परिजनों ने पालीगंज थाने में लिखित आवेदन देकर तीनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस को बच्चों के लापता होने की जानकारी देने के साथ उनके बारे में उपलब्ध जरूरी जानकारी भी दी गयी है.

लवकुश, विशाल और सत्यम लापता

लापता बच्चों में कालोपुर गांव निवासी अवध किशोर का नौ वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार, विकास कुमार का 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और चंद्रभूषण सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार शामिल हैं. परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे आपस में मित्र हैं.

पुलिस को बताया गया बच्चों का हुलिया

परिजनों ने पुलिस को तीनों बच्चों का हुलिया भी उपलब्ध कराया है. लवकुश की लंबाई करीब चार फीट बतायी गयी है, जबकि विशाल और सत्यम की लंबाई करीब पांच फीट है. पुलिस इन जानकारियों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है.

आसपास के थाना क्षेत्रों को भी दी गयी सूचना

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बच्चों के एक साथ लापता होने की सूचना आसपास के थाना क्षेत्रों में भी भेजी गयी है, ताकि संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा सके.

संभावित स्थानों पर तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है. मामले से जुड़े उपलब्ध तथ्यों की जांच के साथ बच्चों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

Also Read : पटना में AI से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, जाम से 40 मिनट पहले मिलेगा अलर्ट, मिनटों में अस्पताल पहुंचेगी एंम्बुलेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सिकंदर कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >