पटना में क्रेडिट कार्ड से 1.41 लाख की ऑनलाइन ठगी, Flipkart से खरीदे AC और रेफ्रिजरेटर, साइबर जांच शुरू

Cyber Crime : पटना में एक हैरान कर देने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जहां एक परिवार के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर Flipkart से लाखों का सामान खरीदा गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Cyber Crime : पटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अंजीत कुमार सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए. अज्ञात जालसाजों ने उनकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर 1.41 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Flipkart से खरीदे गए AC, रेफ्रिजरेटर और अन्य सामान

अंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के Flipkart के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी की गई. मोबाइल पर पैसे कटने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट समाप्त होने का संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई. जांच में सामने आया कि जालसाजों ने कुल पांच ट्रांजैक्शन किए. इनमें 30,787 रुपये का एयर कंडीशनर, 33,324 रुपये का रेफ्रिजरेटर और अन्य सामान खरीदा गया. कुल मिलाकर 1,41,170 रुपये की ठगी की गई.

तुरंत ब्लॉक कराया कार्ड, 1931 पर दर्ज कराई शिकायत

धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों को तत्काल ब्लॉक करा दिया. इसके बाद राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1931 पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई.

शास्त्री नगर और साइबर थाना में दर्ज हुआ केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए शास्त्री नगर थाना और पटना साइबर थाना में बीएनएस की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी को सौंपी गई है. पुलिस बैंक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आवश्यक जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >