Patna News : राजीवनगर चौराहे पर दोपहर में 12 से 2 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक वन-वे

राजीवनगर चौराहे पर शुक्रवार से दो पीक आवर में हाफ वन-वे की नयी ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गयी है.

संवाददाता, पटना : राजीवनगर चौराहे पर शुक्रवार से दो पीक आवर में नयी ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गयी है. अब दोपहर 12 से 2 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आर ब्लॉक से राजीवनगर व दीघा जाने वाले रास्ते को हाफ वन-वे किया गया है. इस दौरान राजीवनगर नगर नाला, आर-ब्लॉक व इंद्रपुरी समेत अन्य इलाकों से आने वाले लोगों को राजीवनगर चौराहा स्थित अंडरपास से दूसरे सर्विस लेन में जाने की अनुमति नहीं होगी. इन रास्तों से आने वाले वाहन इस दौरान सीधे दीघा अंडरपास से मुड़ कर राजीवनगर चौराहे की ओर आयेंगे. वहां से पाटलिपुत्र या फिर आर ब्लॉक की ओर जा सकेंगे. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान शुक्रवार की शाम मगधी होटल से लेकर राजीवनगर चौराहा तक पैदल गये और स्थिति का जायजा लिया.

स्कूल के छुट्टी और ऑफिस से छुट्टी के बाद बढ़ता है दबाव

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के कारण दबाव बढ़ता है. वहीं, शाम पांच बजे से आठ बजे तक ऑफिस से छुट्टी के बाद अचानक से वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. इससे भीषण जाम की समस्या होती है. इसलिए इन दोनों समय में रूट डायवर्ट किया जा रहा है. राजीवनगर चौराहे पर हर दिन की समस्या है. जाम में फंसने से अच्छा है कि थोड़ी दूरी तय कर जाम से बच जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >