बैग में ब्लेड मार उढ़ाये डेढ़ लाख रुपये

पटना सिटी. चौक थाना क्षेत्र में पटना साहिब स्टेशन माल गोदाम के पास उच्चकों ने बैग में ब़्लेड मार कर डेढ़ लाख रुपये भोजपुर निवासी विनोद कुमार यादव का उड़ा लिया है.

पटना सिटी. चौक थाना क्षेत्र में पटना साहिब स्टेशन माल गोदाम के पास उच्चकों ने बैग में ब़्लेड मार कर डेढ़ लाख रुपये भोजपुर निवासी विनोद कुमार यादव का उड़ा लिया है.थाना में दर्ज शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वो बीते 26 अप्रैल को पटना साहिब स्टेशन माल गोदाम के पास ऑटो पर सवार होकर शहीद भगत सिंह चौक जा रहा था. कुछ दूर ऑटो बढ़ने पर चालक ऑटो से उतार दिया. इसके बाद चालक वहां से भाग निकला. ऑटो से उतरने के बाद बैग चेक किया, तब पाया कि बैग कटा हुआ है. इसमें रखे डेढ़ लाख रुपये गायब है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने ऑटो चालक पर आशंका जतायी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >