वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने गुरुवार को घर बैठे पोस्टल बैलेट के जरिये अपने पंसदीदा प्रत्याशी को वोटिंग की

मसौढ़ी. निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 31- पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में 85 प्लस वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने गुरुवार को घर बैठे पोस्टल बैलेट के जरिये अपने पंसदीदा प्रत्याशी को वोटिंग की. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ अमित कुमार पटेल द्वारा गठित पोलिंग पार्टी उनके घर पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया पूरी करायेगी. मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 29 बुजुर्ग ( 85 प्लस) मतदाताओं ने इस संबंध में आवेदन दिया था. एसडीओ ने बताया कि 15 पोलिंग पार्टी गठित की गयी है. गुरुवार को पहले दिन इसकी शुरुआत की गयी है. शाम तक कितने मतदाताओं ने वोट डाला इसकी रिपोर्ट एसडीओ तक नहीं पहुंची थी. एसडीओ ने बताया कि वोट करवा कर्मी मतपत्र को सील कर शाम में पटना स्थित ट्रेजरी में बनाये गये कोषांग में जमा कर इसकी रिपोर्ट उन्हे देंगे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सभी 29 मतदाताओं द्वारा वोट करवा लिया जायेगा. प्रशासन के इस पहल को बुजुर्ग मतदाताओं ने सराहा है और इसके लिए प्रशासन के साथ साथ निर्वाचन आयोग के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >