मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने की भेंट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण दो के तहत बिहार भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की.

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण दो के तहत बिहार भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इन भ्रमण करने वाले पदाधिकारियों में बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय में पदस्थापित अमित कुमार मिश्रा, सुपौल जिले के रहने वाले ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित डॉ सुशील कुमार और गया जिले के रहने वाले लाइबेरिया में पदस्थापित मनोज बिहारी वर्मा शामिल हैं. भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों ने 21 से 25 अप्रैल की अवधि में मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण दो के तहत आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक परिवेश से अवगत होने के लिए बिहार का भ्रमण किया. भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना का भ्रमण किया. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार काफी तरक्की कर रहा है. हर क्षेत्र में यहां विकास दिख रहा है. यहां के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में काफी बदलाव आया है. बिहार की छवि सभी जगह बदली है. राज्य का माहौल काफी खुशनुमा है और लोगों की विकास के प्रति सकारात्मक मानसिकता दिख रही है. हमलोगों ने भ्रमण के दौरान महसूस किया कि पहले के बिहार और अब के बिहार में काफी बदलाव आया है. मुख्यमंत्री ने भारतीय विदेश सेवा के आगंतुक पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल सहित भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >