कैंपस : नर्स का इंटरव्यू स्थगित, अब 22 को होगा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नर्स पद के लिए 11 जून को इंटरव्यू होना था. लेकिन इंटरव्यू तिथि में बदलाव कर दिया गया है.

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नर्स पद के लिए 11 जून को इंटरव्यू होना था. लेकिन इंटरव्यू तिथि में बदलाव कर दिया गया है. समिति ने कहा कि नर्स (महिला व पुरुष) के विभिन्न पदों के लिए 11 जून को इंटरव्यू निर्धारित था, लेकिन अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण इसे स्थगित कर 22 जून को पुनर्निर्धारित किया गया है. आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट कर अभ्यर्थियों को 19 जून तक सूचना दे दी जायेगी. इंटरव्यू 22 जून को होगा. समिति ने कहा कि डॉक्टर व फिजियोथेरेपिस्ट का इंटरव्यू 11 जून को ही हुआ है. नर्स के इंटरव्यू की तिथि बदलने के कारण तय समय पर पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परेशानी हुई व निराश हो कर लौट गये. अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले सूचना नहीं दी गयी, इस कारण परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >