Bihar Rain Alert: पूर्वी चंपारण, पटना, नालंदा और बेगूसराय में भारी आंधी-तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 4 जिलों अगले 3 घंटे के दौरान भारी आंधी-तूफान और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे मौसम को लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एक तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए पूर्वी चंपारण, पटना, नालंदा और बेगूसराय जिलों के निवासियों को सतर्क रहने को कहा है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और तेज रफ्तार हवाएं (50-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है. इस चेतावनी के साथ रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे मौसम में लोगों को तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है.

किस प्रकार का मौसम रहेगा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी चंपारण, पटना, नालंदा और बेगूसराय जिलों में घने बादल छाने के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी संभावना है. तेज हवाओं के साथ बारिश का असर विशेष रूप से फसलों, कच्चे मकानों, वाहनों और यातायात व्यवस्था पर पड़ सकता है. इस मौसम बदलाव के चलते आमजनजीवन बाधित हो सकता है.

एहतियात बरतने की सलाह

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किया है:

  • खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.
  • पेड़ों के नीचे खड़ा न हों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें.
  • वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने और आवश्यकता पड़ने पर वाहन रोकने की सलाह दी गई है.
  • खेतों में काम कर रहे किसानों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है.

प्रशासन और नागरिकों के लिए सतर्कता बढ़ाई गई

स्थानीय प्रशासन को भी स्थिति पर पैनी नजर रखने और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है. आम नागरिकों से भी कहा गया है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट्स को नियमित रूप से देखें. ताजा जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ट्विटर हैंडल को फॉलो करें.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा

रेड अलर्ट का क्या मतलब है

रेड अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम की स्थिति से जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है. इसलिए इस दौरान अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन द्वारा जारी किसी भी निर्देश का पालन करें. तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >