Nowcast Bihar: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के वेस्ट चंपारण जिला में अगले 3 घंटे के दौरान तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिम चंपारण जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की चेतावनी जारी की है.

Imd alert

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में इन दिनों मौसम ने करवट ली है और राज्य के कई इलाकों में बादल, बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है. इस वजह से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी जैसे जिलों में मौसम बिगड़ा हुआ है. इन जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की आशंका जताई गई है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में तेज बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी बिहार के अन्य हिस्सों जैसे पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं लगातार बादलों बना रही हैं, जिससे राज्य में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. इस मौसमी सिस्टम का असर बिहार के अलावा अन्य कई राज्यों में भी महसूस किया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में कैसा रहा मौसम का हाल

पटना में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिनभर बादलों की मौजूदगी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ठनका भी हो सकता है. शुक्रवार को दिन में हल्के बादलों के बीच कुछ समय के लिए धूप निकली, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 0.7 डिग्री और रात के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: पटना के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, इस इलाके में बन रहा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >