Nowcast Bihar: बिहार के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के 3 जिलों भारी बारिश होगी. इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि गया, नवादा, खगड़िया जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वो सतर्क और सावधान रहें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.

Imd alert

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 6 और 7 जुलाई को राज्य के 20 जिलों में ठनका गिरने और भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट और ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल और गया जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

शनिवार को बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पटना सहित भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया जिलों के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने सकती है. इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से राहत नहीं

उत्तर बिहार के जिलों में लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 9 जुलाई तक क्षेत्र में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. जिससे लोगों की बेचैनी बनी रहेगी. शुक्रवार को भी दिनभर उमस और तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया, और आने वाले दिनों में भी स्थिति ऐसी ही रहने का अनुमान है.

पूर्वानुमानित अवधि के दौरान, अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. दिन के समय तेज धूप और हवा में नमी की कमी के कारण उमस का एहसास बढ़ेगा, जिससे खासकर दोपहर में बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी होगी.

इसे भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था की शिकायतें दर्ज कराना होगा आसान, बिहार सरकार ने जारी किए दो टोल फ्री नंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >