अब 12 की जगह 15 कोच की होंगी पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ जायेंगी क्षमता

पैसेंजर ट्रेनों से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.

– त्योहार व गर्मियों की छुट्टी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुविधाओं का किया विस्तारआनंद तिवारी, पटनापैसेंजर ट्रेनों से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि अब जल्द इन यात्रियों को खड़े होकर या धक्का खाकर यात्रा करने से निजात मिल सकती है. इसके लिए रेलवे अपने पैसेंजर ट्रेनों में कोचों की संख्या में इजाफा करने जा रहा है. दरअसल मेमू, पैसेंजूर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने दानापुर मंडल से गुजरने वाली 12 कोच की पैसेंजर ट्रेनों को अब 15 कोच से चलाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर तैयारी शुरू होने जा रही है. इनमें वे ट्रेनें भी शामिल हैं जिनमें महाकुंभ के दौरान कोच कम कर दिये गये थे. इसमें दानापुर मंडल से चलने वाली करीब 25 जोड़ी पैसेंजर मेमू ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे, जिससे हजारों की संख्या में यात्रियों को फायदा होगा.

किस मंडल में कितनी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, जोन ने मांगा डिमांड

रेलवे के अनुसार पैसेंजर ट्रेनों में रोजाना के दैनिक यात्रियों की हो रही भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. वहीं रेलवे सूत्रों के अनुसार दानापुर मंडल के अलावा पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू, समस्तीपुर, सोनपुर और धनबाद मंडल में क्षमता से कम चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है. बताया जा रहा है कि पूमरे ने इसके लिए दानापुर मंडल सहित अपने पांचों मंडलों से ट्रेन व कोचों की संख्या का डिमांड मांगा है. डिमांड भेजने के बाद कोच की संख्या बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी जायेगी. सूत्रों के अनुसार अगले महीने से रैक लगाने का काम शुरू होगा.

एक साथ 12 जनरल कोच में चढ़ते हैं 1200 यात्री

दानापुर मंडल में पटना जंक्शन से चलने वाली पटना गया, पटना राजगीर, बक्सर और डीडीयू जंक्शन और मसौढ़ी व दानापुर से तिलैया स्टेशन की ओर जाने वाली अधिकांश पैसेंजर ट्रेनों में 12 जनरल कोच हैं. हालांकि कुछ ट्रेनों में 15 कोच थे, लेकिन महाकुंभ के दौरान इन ट्रेनों के कोच अन्य स्पेशल ट्रेनों में लगा दिये गये थे, जिससे इनकी संख्या कम कर दी गयी थी. इसे ध्यान में रखते हुए अब संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. 12 जनरल कोच में अधिकतम 1200 यात्री एक साथ सफर करते हैं. ऐसे में अगर तीन कोच और बढ़ते हैं तो बढ़कर करीब 1500 हो जायेगी. पूमरे में करीब 80 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं. इनमें सबसे अधिक दानापुर मंडल से करीब 20 जोड़ी से अधिक पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र व राजेंद्र नगर टर्मिनल से विभिन्न स्टेशनों के लिए चलती हैं.

40 हजार से अधिक यात्रियों को होगा फायदा

पटना जंक्शन, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल व पाटलिपुत्र जंक्शन से चलने वाली पैसेंजर, मेमू ट्रेनों से रोजाना करीब 40 हजार पैसेंजर आवागमन करते हैं. सामान्य दिनों में तो कोई भी खास दिक्कत नहीं होती, लेकिन त्योहारों व गर्मी की छुट्टियों में भीड़ बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >