एक भी पाकिस्तानी वीजा रद्द होने के बाद बिहार में नहीं रहेगा: सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद्द करने का जो फैसला किया है, वह बिहार में भी पूरी तरह लागू होगा.

संवाददाता, पटना

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा रद्द करने का जो फैसला किया है, वह बिहार में भी पूरी तरह लागू होगा. हर पाकिस्तानी नागरिक को वापस जाना पड़ेगा.श्री चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ देने को कहा गया है और यह समय-सीमा रविवार 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में जो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं , उनकी पहचान कर ली गयी है. जरूरत पड़ी तो उन्हें डिपोर्ट किया जायेगा. वीजा रद्द होने के बाद किसी पाकिस्तानी के यहां रहने का कोई उपाय नहीं है. जो नहीं जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. श्री चौधरी ने कहा कि पहलगाम की आतंकी हिंसा भारत पर हमला है. दुख और आक्रोश के इस समय में पूरा देश एकजुट है. इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के आकाओं को मिट्टी में मिला देने का कड़ा संकल्प ले लिया है, तो उसे पूरा करने में बिहार हर कदम पर साथ खड़ा रहेगा.श्री चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम नरसंहार में अपनी नापाक संलिप्तता स्वीकार करने के बजाय भारत से टकराव का रुख अपनाया है और पिछले युद्ध के बाद हुए शिमला समझौते को रद्द कर दिया है, यह अच्छा ही है.अब भारत उसकी सीमा में घुसकर बदला लेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >