नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत इन नेताओं ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

Nitish Kumar: बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच राजनीति तेज हो गई है. गुरुवार को नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद से नए सत्ता समीकरण की चर्चा शुरू हो गई है.

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अचानक पटना पहुंचना कई मायनों में अहम माना जा रहा है. सबसे ज्यादा चर्चा उस दृश्य की हो रही है जब अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नवीन एक ही गाड़ी में सवार होकर बिहार विधानसभा पहुंचे.

बिहार की राजनीति में होने वाला है बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. इससे यह साफ हो गया है कि बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव होने वाला है. गुरुवार को अमित शाह ने पटना पहुंचकर नीतीश कुमार और नितिन नवीन के साथ एक लंबी बैठक की. सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में न सिर्फ राज्यसभा चुनाव की रणनीति बनी, बल्कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की कमान किसके हाथ में होगी, इस पर भी चर्चा हुई.

तीन नेताओं ने किया नामांकन

इससे पहले बिहार एनडीए के नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के वक्त विधानसभा परिसर में एनडीए की एकजुटता दिखी. अमित शाह ने नीतीश और नितिन नवीन को इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के लिए नए युग की शुरुआत

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नीतीश कुमार का केंद्र की राजनीति में जाना बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकता है. लगभग 20 साल से वो बिहार की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीतीश के जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? क्या भाजपा और जेडीयू के बीच किसी नए पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन गई है? फिलहाल ऑफिसियल तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. फिर भी जिस हिसाब से अमित शाह एक्टिव नजर आ रहे हैं ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले कुछ ही दिनों में बिहार की जनता को कोई बड़ा सरप्राइज देंगे.

इसे भी पढ़ें:  20 सालों के नीतीश युग का आज होगा अंत, 11 बजे सीएम नीतीश करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >