बिहार मंत्रिमंडल 2025: नीतीश की नई कैबिनेट में रामकृपाल-श्रेयसी को जगह, विजय और अशोक चौधरी समेत इन नेताओं को भी आया फोन

Bihar New Ministers: नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और गांधी मैदान राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनने वाला है. PM मोदी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे, वहीं संभावित मंत्रियों को देर रात से ही फोन आने शुरू हो गए हैं. जिससे नई कैबिनेट की तस्वीर लगभग साफ हो चली है.

Bihar New Ministers: पटना के गांधी मैदान में आज नीतीश कुमार 11.30 बजे एक बार फिर इतिहास रचेंगे. वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.15 बजे सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे और उनके साथ 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे. पूरे आयोजन की सुरक्षा SPG के हाथों में है.

इस बार की सरकार में सत्ता संतुलन और कैबिनेट विस्तार को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता रही. सूत्रों के अनुसार आज कुल 18 मंत्री शपथ लेने वाले हैं. जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम के 1-1 नेता कैबिनेट में शामिल होंगे. डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा आज ही शपथ लेंगे.

नीतीश कैबिनेट में इन नए चेहरों को मौका

कैबिनेट में नए चेहरे शामिल होने की पुष्टि भी लगभग हो चुकी है. दानापुर से बाहुबली को हराकर पहुंचे भाजपा विधायक रामकृपाल यादव और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह को फोन आया है, जिससे उनके मंत्री बनने की संभावना मजबूत हो गई है. रालोमो कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के हिस्से में गया है और डॉ. प्रेम कुमार नए स्पीकर होंगे.

जदयू और भाजपा के इन नेताओं को आया कॉल

जदयू के विजय चौधरी, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जमा खान, अशोक चौधरी और बिजेंद्र यादव को फोन आया है. भाजपा में रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, मंगल पांडेय, सुरेन्द्र मेहता, नितिन नवीन, प्रमोद चंद्रवंशी और नारायण शाह को कॉल आया है. जिससे इनका मंत्री बनना लगभग तय है.

Also Read: Nitish Kumar Patna Shapath Grahan Samaroh Live: गांधी मैदान पहुंचा नीतीश का परिवार, सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >