विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली में नेताओं से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी समेत वामदलों के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की.

मिशन 2024 के लिए दिल्ली दौरे पर गये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी समेत वामदलों के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. इससे पहले नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व एचडी कुमार स्वामी से भी मुलाकात की थी. डी राजा से मुलाकात के बाद जब नीतीश कुमार प्रेस से मुखातिब हुए तो उनसे आरसीपी सिंह को लेकर सवाल किया गया. लेकिन नीतीश कुमार अपने पुराने साथी का नाम सुनते ही भड़क गए उन्होंने कहा वो आईएएस थे जिसे मैंने अपना प्राइवेट सेक्रेट्री बनाया और फिर राजनीति में लेकर आया लेकिन वो भाजपा के हाथ में चले गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >