JDU में फिर ‘वन मैन कमांड’, Nitish Kumar का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, फिर संभालेंगे कमान

Nitish Kumar Jdu President : JDU अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी का समय खत्‍म हो गया है. इसके बाद नीतीश कुमार का निर्विरोध राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुना जाना तय है. जानिए बिहार की राजनीति में इसके क्या हैं बड़े मायने?

Nitish Kumar Jdu President : जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब मुकाबला पूरी तरह खत्म हो चुका है. वैसे भी जेडीयू में नीतीश कुमार से मुकाबले जैसी कोई बात नहीं थी. जो संगठन की मजबूती और नीतीश कुमार की जेडीयू पर पकड़ को दर्शता है. अब नामांकन वापस लेने की अंतिम समय-सीमा भी खत्म हो गई है. इस सीमा के खत्‍म होते ही साफ हो गया कि अब नीतीश कुमार जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष होंगे. 

निर्विरोध अध्‍यक्ष बनना तय

मंगलवार, 24 मार्च को सुबह 11 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय था. ऐसे में चुनाव अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का नामांकन ही है. अब उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है. अब दोपहर 2:30 बजे चुनाव अधिकारी Ajit Prasad Hegde आधिकारिक रूप से नीतीश कुमार को निर्वाचित घोषित करेंगे. और उन्‍हें प्रमाण पत्र सौंपेंगे.

निर्विरोध अध्‍यक्ष बनना तय

मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर पार्टी के तमाम बड़े नेता और नीतीश कुमार के करीबी मौजूद रहेंगे. इनमें कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता Sanjay Kumar Jha, केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh, बिहार सरकार के मंत्री Shravan Kumar सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.


क्‍या हैं राजनीतिक मायने, क्यों है ये फैसला खास?

नीतीश कुमार का निर्विरोध अध्यक्ष बनना महज एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसके कई गहरे राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा भले ही नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग हो रहे हैं. मगर उनकी पूरी पकड़ अपनी पार्टी और बिहार की राजनीति पर बनी रहेगी.

पार्टी पर मजबूत पकड़ : नीतीश कुमार के कार्यकाल के लगभग 20 सालों के बाद भी JDU में अभी तक कोई ऐसा नेता नहीं दिखता जो नीतीश कुमार के बराबर हो या संगठन में उन्‍हें चुनौती दे सकें.

नीतीश की रणनीति और जेडीयू का भविष्‍य

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार दोनों पर अपनी पकड़ और मजबूत करेंगे. उनके सामने पार्टी के लिए नया नेतृत्‍व और बीजेपी की अगले कदम दोनों की तैयारी करना है.

विरासत की चर्चा पर विराम?: हाल के दिनों में पार्टी में नए नेतृत्व को लेकर जो अटकलें थीं, उन पर नीतीश कुमार ने फिलहाल विराम लगा दिया है. निशांत अब उनकी विरासत संभालने कोशिश करते नजर आ रहे है. बावजूद उन पर वंशवाद का आरोप नहीं लगा है. गौर करने वाली बात ये है कि निशांत की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से ही उठी है.

एनडीए और विपक्ष को संदेश : यह फैसला सहयोगियों और विपक्ष दोनों के लिए एक साफ संदेश भी है. इससे यह स्पष्ट है कि JDU में अंतिम फैसला नीतीश कुमार का ही चलेगा. भले ही नीतीश कुमार राज्‍यसभा जा रहे हों. मगर पार्टी के लिए अं‍तिम फैसला नीतीश कुमार का होगा.



Also Read : जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह एक्टिव, माता का आशीर्वाद लेने निकले, बोले- चुनाव नहीं लड़ेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >