बिहार में 1 करोड़ 12 लाख लोग हुए मालामाल, नीतीश कुमार ने खाते में भेज दी पेंशन

Nitish Kumar Gift: बिहार में आज 1 करोड़ 12 लाख लोग मालामाल हुए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक करोड़ 12 लाख लाभुकों के खाते में जारी कर दिया है.

Nitish Kumar Gift: पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात दे दी है. सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक करोड़ 12 लाख लाभुकों के खाते में जारी कर दिया है. साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी योग्य व्यक्ति इस योजना से छूटे हुए हैं उन सब को इसमें शामिल कराएं. मुख्यमंत्री ने रविवार को पटना के एक अर्णे मार्ग स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक से राशि का भुगतान किया. साथ ही उन्होंने न्हों पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी योग्य व्यक्ति इस योजना से छूटे हुए हैं उन सब को इसमें शामिल कराएं.

हर लाभार्थी को मिले 1100 रुपये

सूचना एंव जन संपर्क विभाग बिहार सरकार की तरफ से एक्स पर लिखा गया, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247 करोड़ 34 लाख का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण हुआ.’ हर लाभुक को 1100-1100 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे. बढ़ी हुई पेंशपें न राशि की यह दूसरी किस्त है.

Also Read: MLC हो या MLA, बिहार विधानमंडल के सभी सदस्य अब कहे जायेंगे ‘विधायक’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >