नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, बोले- कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा, बेटे निशांत पर क्या कहा?

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. लंबे समय बाद वे मीडिया के सामने आए. उन्होंने राज्यसभा जाने पर कहा कि कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा. उनके इस बयान के बाद इस्तीफे और बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गई हैं.

Nitish Kumar Resignation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंच चुके हैं. लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए नीतीश ने अपने भविष्य को लेकर कई अहम संकेत दिए. राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि कल (10 अप्रैल) मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा. बहुत समय तक यहां (दिल्ली) काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा.

‘दिल्ली में रहूंगा, लेकिन बिहार से नाता बना रहेगा’

नीतीश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली में एक्टिव रहने के बावजूद उनका बिहार से जुड़ाव बना रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इतने सालों बिहार में बहुत काम किया है और आगे भी काम जारी रहेगा. इस बयान से साफ है कि वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन राज्य की राजनीति से पूरी तरह दूरी नहीं बनाएंगे.

निशांत कुमार पर क्या बोले सीएम?

जब मीडिया ने उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में भूमिका को लेकर सवाल किया, तो नीतीश कुमार ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा- इस बारे में हमारे पार्टी के नेता तय करेंगे. इस बयान के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि आने वाले समय में जदयू में नई पीढ़ी को जिम्मेदारी मिल सकती है.

10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसके बाद वे 10 अप्रैल की शाम या 11 अप्रैल की सुबह पटना लौट सकते हैं.

14 अप्रैल को इस्तीफे की चर्चा तेज

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें नई सरकार के गठन को लेकर फैसला हो सकता है.

बीजेपी बोली- सब कुछ नीतीश के मार्गदर्शन में ही होगा

बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पूरी प्रक्रिया नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही हो रही है. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि सत्ता परिवर्तन की तैयारी समन्वय (Coordination) के साथ की जा रही है.

Also Read: दिल्ली पहुंचे नीतीश, इस्तीफे की अटकलों के बीच रोहिणी ने कसा तंज, बोलीं- भुगतना पड़ गया न चाचा जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >