मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रिमंडल विस्तार का नया फॉर्मूला हुआ तय

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में मकर संक्रांति के बाद नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना जताई जा रही है. नीतीश कुमार की हालिया दिल्ली दौरे के दौरान शीर्ष एनडीए नेताओं की बैठक में इस पर चर्चा हुई. नीतीश कैबिनेट में 10 पद खाली हैं, जिन्हें जेडीयू और बीजेपी के बीच बांटे जाने की खबर आ रही है.

Nitish Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि इसका खाका हाल ही में दिल्ली में हुई अहम बैठकों के दौरान तैयार किया गया है. इन बैठकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

क्या फार्मूला हो सकता है

फिलहाल बिहार सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 26 मंत्री हैं. नियमों के अनुसार मंत्रियों की अधिकतम संख्या 36 हो सकती है. ऐसे में अभी 10 पद खाली हैं. एनडीए के आपसी समझौते के मुताबिक इनमें से 6 मंत्री जेडीयू और 4 मंत्री बीजेपी की ओर से बनाए जा सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश

जानकारी के अनुसार जेडीयू इस बार मंत्रिमंडल में सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश कर रही है. मौजूदा कैबिनेट में कुछ प्रमुख जाति और वर्गों को पहले ही प्रतिनिधित्व मिल चुका है. इसलिए अब पार्टी की नजर उन समुदायों पर है, जिन्हें अब तक मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिल पाई है.

इस बार अति पिछड़ा वर्ग, निषाद, धानुक, वैश्य समाज और महिलाओं को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. नए चेहरों को शामिल कर पार्टी आने वाले चुनावों से पहले सही संदेश देना चाहती है.

प्रशासनिक जरूरत भी इस विस्तार की एक बड़ी वजह मानी जा रही है. अभी कई मंत्रियों के पास एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है, जिससे काम का दबाव बढ़ गया है. कुछ मंत्रियों के पास चार से पांच विभाग तक हैं. इसके अलावा बीजेपी नेता नितिन नवीन के राष्ट्रीय पद पर जाने से एक पद पहले ही खाली हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें: 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >