नीरज सिन्हा के लिए नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा, बोले- यहीं बचपन बीता, यहीं का हूं और यहीं रहूंगा

Bankipur By Election Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के पूर्व विधायक नितिन नवीन ने आज बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार के समर्थन में पदयात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बीजेपी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की.

Bankipur By Election Nitin Nabin: बांकीपुर उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी की मशीनरी पूरी ताकत से लगी हुई है. इस एक सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. इसमें कई राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट चौधरी, पवन सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल थे. जब से चुनाव का ऐलान हुआ है तब से नितिन नवीन तीन बार यहां आ चुके हैं.

रविवार को भी उन्होंने अपने पुराने विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा के लिए वोट मांगे. बीजेपी चीफ ने आज बांकीपुर के वार्ड नंबर- 36 में जनसंपर्क करते हुए एक विशाल पैदल यात्रा निकाली और यहां के लोगों से अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की.

नितिन बोले- यहीं बचपन बीता, यहीं का हूं और यहीं का रहूंगा

इस विधानसभा सीट से नितिन नवीन को भावनात्मक जुड़ाव रहा है. इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बचपन इसी इलाके में बीता, यहीं उन्होंने क्रिकेट खेला और दोस्त बनाये. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह यहीं के हैं और हमेशा यहीं के रहेंगे. यहां के लोगों से कभी दूर नहीं होंगे. इस सीट से उनको हमेशा लोगों का समर्थन मिलता रहा है. नितिन नवीन बांकीपुर सीट से पांच बार एमएलए रह चुके हैं. राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई है और अब चुनाव होने वाला है.

बीजेपी को गढ़ में पीके और राजद से मिल रही चुनौती

बांकीपुर सीट बीजेपी के लिए किसी मजबूत किले से कम नहीं है. यहां से नितिन नवीन पांच बार और उनसे पहले इस सीट से उनके पिता भी विधायक चुने गए हैं. एक समय तो लग रहा था कि बीजेपी के लिए इस सीट पर चुनाव लड़ना आसान होगा लेकिन तभी प्रशांत किशोर की एंट्री हो गई और मुकाबला दिलचस्प हो गया. राजद ने इस सीट से रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. वो भी प्रचार में जुटी हुई हैं. विदेश से लौटने के बाद तेजस्वी यादव भी उनके समर्थन में प्रचार करने वाले हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

RJD की क्या तैयारी

इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजद उम्मीदवार को उसके शीर्ष नेतृत्व का साथ बहुत लेट से मिला, क्योंकि तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ यूरोप गए थे. अब चुनाव एकदम मुहाने पर है तब वो 27 और 28 जुलाई को रेखा गुप्ता के लिए प्रचार करने उतरेंगे. राजद को उम्मीद है कि तेजस्वी के इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें:  तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़की रोहिणी, तेजस्वी यादव बोले- कल तक रिहा करो वरना होगा आंदोलन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >