बिहार में पीएम से जुड़ी योजनाओं का नीति आयोग करेगा आकलन

नीति आयोग द्वारा प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाएं यथा, जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और स्टैंड अप इंडिया योजना का मूल्यांकन करवाया जा रहा है.

संवाददाता,पटना नीति आयोग द्वारा प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाएं यथा, जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और स्टैंड अप इंडिया योजना का मूल्यांकन करवाया जा रहा है.मूल्यांकन में सहयोग के लिए नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर को पत्र लिखा है.इसमें वित्त विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा गया है.दरअसल,वित्तीय समावेशन सामाजिक सुरक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी इन योजनाओं का कितना लाभ लोगों को मिला है और योजना के तहत कवर होने में क्या परेशानियां इसका आकलन नीति आयोग द्वारा किया जायेगा.आयोग इसके लिए थर्ड पार्टी का सहयोग ले रहा है. 12 मई को योजनाओं का मूल्यांकन कर नीति आयोग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. बिहार में इन योजनाओं की स्थिति : बिहार में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 5.66 करोड़ खाते खोले गये हैं.इसमें जीरो बैंलेंस पर 36.02 लाख खाता है.वहीं,इन खातों में करीब 22130 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि बिहार में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कुल बीमित लोगों की संख्या 9.55करोड़ है. वहीं,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कुल बीमित 6.68 करोड़ हैं. क्या है योजना प्रधानमंत्री जन धन योजना का उद्देश्य हर उस परिवार तक बैंकिंग सर्विस पहुंचाना, जिनके पास बैंक खाता नहीं है . इस योजना के तहत हर व्यक्ति को जीरो-बैलेंस सेविंग खाता खोलने की सुविधा दी गयी. इनका बैंक में खाता नहीं है. इस अकाउंट में 10 हजार तक का ओवरड्राफ्ट लिमिट दी जाती है. इसके साथ ही फ्री में रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसमें दो लाख रुपये तक का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर भी मिलता है.वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपये पर दो लाख और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 436 रुपये के प्रीमियम पर दो लाख का बीमा प्रावधान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >