जक्कनपुर में दो करोड़ रुपये से नौ सड़कें बनेंगी बेहतर: नितिन नवीन

पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में कुल नौ सड़कों का शिलान्यास किया.

पटना . पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में कुल नौ सड़कों का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जक्कनपुर के वार्ड-15 और वार्ड-17 में दो करोड़ रुपये से इन सड़कों का जीर्णोद्धार होगा. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के जरिये सरकार हर गली और मुहल्लों को व्यवस्थित और विकसित करने में लगी है. शहर में सुगम यातायात और जलजमाव से मुक्ति पर सरकार तेजी से काम कर रही है. बांकीपुर विधानसभा में आने वाली इन सभी नौ पीसीसी सड़कों का निर्माण बुडको करेगा. इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से शहरी क्षेत्रों में विकास को नयी गति मिलेगी. साथ ही यात्रा अधिक सहज और सुरक्षित होगी. शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड 15 अंतर्गत अयोध्या सिंह के मकान से दुलारी भवन तक भूगर्भ नाला और पीसीसी निर्माण शामिल है. केपी पांडेय से माधुरी सदन तक भूगर्भनाला और पीसीसी निर्माण, मनोज साहु के मकान से सिपाही जी के मकान तक नाला और पीसीसी निर्माण होगा. इसके साथ ही शंभु मेहता के मकान से अगजा तक पीसीसी सड़क निर्माण, तारा स्वीट्स से ध्रुव ठाकुर के मकान तक भूगर्भ नाला और पीसीसी पथ निर्माण शामिल है. अशोक सिंह के मकान से भरत सिंह के मकान तक पीसीसी सड़क निर्माण और दुलारी भवन से अखिलेश सिंह तक पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >