New Rail Line Bihar: भागलपुर में इस दिन से शुरू होगा रेल लाइन का काम, पैसेंजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें अपडेट

New Rail Line Bihar: भागलपुर जिले में सुल्तानगंज–कटोरिया रेल लाइन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है. इसके बनने से श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा पहुंच सकेगा. लोग आसानी से अजगैबीनाथ से जल भरकर सीधे बाबाधाम जा सकेंगे. इस परियोजना के पूरा होने में करीब 1261 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है.

New Rail Line Bihar: हाल में ही बिहार की कई रेल लाइन को मंजूरी दी गई, जिनमें से एक है सुल्तानगंज–कटोरिया रेल लाइन. इस रेल लाइन के बनने का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं. इसके बनने से खासकर श्रद्धालुओं को फायदा होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि नवरात्र के बाद इस 75 किलोमीटर वाले लंबे रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है.

अजगैबीनाथ से बाबाधाम के बीच की दूरी होगी कम

फिलहाल अजगैबीनाथ से बाबाधाम की दूरी करीब 131 किलोमीटर की है. लेकिन, इस रेल लाइन के बनने के बाद यह दूरी 101 किलोमीटर की हो जायेगी. यानी कि अजगैबीनाथ से जल भरकर श्रद्धालु आसानी से देवघर जा सकेंगे. रेलवे की तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि इस परियोजना की लंबाई करीब 74.8 किलोमीटर है. इसके साथ ही इस रास्ते में असरगंज, तारापुर और बेलहर भी पड़ता है.

ये सभी होंगे स्टॉपेज

जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्तावित रेल लाइन में सुल्तानगंज और कटोरिया के अलावा असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान में भी ठहराव दिया गया है. रेलवे की माने तो, कटोरिया एक जंक्शन स्टेशन बनेगा. इस परियोजना के पूरा होने में उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 1261 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है. खासकर सुल्तानगंज और देवघर के बीच कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो सकेगी.

अजगैबीनाथ और बाबाधाम के बीच सीधी कनेक्टिविटी

दरअसल, 25 साल पुरानी और लंबित सुल्तानगंज-देवघर रेल परियोजना को गति मिल गई है. मालूम हो हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था अजगैबीनाथ पहुंचता है. यहां से श्रद्धालु जल भरकर बाबाधाम जाते हैं. फिलहाल श्रद्धालुओं को काफी घूमकर जाने की जरूरत पड़ती है लेकिन नई रेल लाइन बनने से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

Also Read: Amrit Bharat Express: बिहार को मिलेगी दो नई अमृत भारत ट्रेन, जानिए कहां से खुलेगी और किस दिन से होगी शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >