New Four Lane Bihar: बिहार में इस फोर लेन के लिए दोबारा टेंडर होगा जारी, दो साल से फंसा था पेंच, नए सिरे से होगा काम

New Four Lane Bihar: बिहार के कई जिलों में फोर लेन का निर्माण किया जा रहा है. इसी कड़ी में भागलपुर-हंसडीहा फोर लेन सड़क बनाई जाने वाली है. इसका काम पिछले दो साल से फंसा हुआ था. लेकिन, अब नए सिरे से काम किया जाएगा. इस सड़क के बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है.

New Four Lane Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इसी क्रम में भागलपुर-हंसडीहा फोर लेन का निर्माण होने वाला है. इस फोर लेन का निर्माण जमीन अधिग्रहण के पेंच के कारण करीब 2 साल से अटका हुआ था. लेकिन, अब खबर है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो सकता है. दोबारा से टेंडर जारी होगा और जमीन अधिग्रहण का काम नए सिरे से शुरू होगा.

जमीन अधिग्रहण के कारण अटका था टेंडर

दरअसल, जमीन अधिग्रहण के कारण ही टेंडर नहीं खुल रहा था. अब कम से कम निजी जमीन के अधिग्रहण का निर्माण किया जाएगा. फिर निविदा जारी की जाएगी. सड़क को लेकर डीपीआर मुख्यालय भेज दिया गया है, जिसके आधर पर निविदा जारी की जाएगी. भागलपुर से भलजोर (हंसडीहा) तक करीब 70 किलोमीटर में फोर लेन सड़क बनाई जाएगी.

कम होगा सड़क का चौड़ीकरण

विभाग के अधिकारियों की माने तो, कुछ जगहों में फोर लेन सड़क की चौड़ाई कम हो जाएगी. 55 से 60 मीटर जहां सड़क चौड़ी बननी थी वहां अब 50 से 55 मीटर ही चौड़ीकरण किया जाएगा. सर्विस लेन की चौड़ाई के साथ अन्य कामों में भी कटौती की गई है. कम से कम जमीन अधिग्रहण होने के कारण 7 मीटर की जगह अब इसका सर्विस रोड 5.5 मीटर चौड़ा ही बनेगा.

डीपीआर में संशोधन का आदेश

जानकारी के मुताबिक, सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण इसमें राशि भी कम खर्च होगी. जमीन अधिग्रहण के लिए कम राशि देनी पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 35 से 40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. इस परियोजना में शामिल कुछ योजना में कटौती और कम से कम जमीन अधिग्रहण पर बल देते हुए डीपीआर में कुछ संशोधन करने का निर्देश दिया था.

लोगों को मिलेगी सहूलियत

दरअसल, पहले चरण में अलीगंज बाईपास थाना से ढाकामोड़ तक बनने वाले फोरलेन सड़क के सर्विस लेन की चौड़ाई कम कर दी गई है. साल 2022 के डीपीआर के मुताबिक, भागलपुर से ढाकामोड़ तक पहले चरण में बनने वाले फोर लेन सड़क के निर्माण में 971 करोड़ राशि खर्च होना था. इस फोर लेन के बनने से लोगों का आना-जाना आसान हो सकेगा. साथ ही व्यापार को बढ़ावा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो सकेगी.

Also Read: Patna Metro: 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी मेट्रो, बस टर्मिनल से भूतनाथ की दूरी 25 से 30 मिनट में होगी पूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >