22 अगस्त से शुरू होगी वैशाली–कोडरमा के बीच नयी फास्ट मेमू ट्रेन सेवा, पीएम दिखायेंगे हरी झंडी

रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) की बहुप्रतीक्षित नयी फास्ट मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दे दी है. यह ट्रेन वैशाली और कोडरमा के बीच चलेगी.

संवाददाता, पटना रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) की बहुप्रतीक्षित नयी फास्ट मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दे दी है. यह ट्रेन वैशाली और कोडरमा के बीच चलेगी. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है. इस सेवा की औपचारिक शुरुआत 22 अगस्त को होगी. इसके लिए विशेष उद्घाटन ट्रेनें चलायी जायेगी. नयी ट्रेन संख्या 63383/63384 वैशाली–कोडरमा फास्ट मेमू होगी. यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलेगी. वैशाली से सुबह 05:15 बजे खुलकर यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर, तिलैया, गया और गुरपा होते हुए दोपहर 15:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी. वापसी में कोडरमा से ट्रेन 16:45 बजे खुलेगी और रात 02:45 बजे वैशाली पहुंचेगी. इस ट्रेन में 12/16 कोच की मेमू रेक लगायी जायेगी. इसका प्राथमिक रखरखाव सोनपुर में होगा. वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नयी मेमू ट्रेन से यात्रियों को हाजीपुर, पटना, राजगीर, नालंदा, गया और कोडरमा जैसे प्रमुख शहरों के बीच तेज, सुविधाजनक और सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा. खासकर छात्रों, कामकाजी लोगों और दैनिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ होगा. यह सेवा बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी. एक नजर ट्रेन संख्या – 63383/63384 वैशाली–कोडरमा फास्ट मेमू शुरुआत – 22 अगस्त 2025 से फ्रीक्वेंसी – हफ्ते में 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) कोच – 12/16 मेमू रेक रखरखाव – सोनपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >