पटना हॉस्टल कांड: नीट छात्रा के परिजनों को किया जा रहा टॉर्चर, पिता बोले- SIT पर भरोसा नहीं

NEET Student Death Case: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में परिजनों ने हॉस्टल संचालक, हॉस्पिटल और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा के पिता ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की. साथ ही आत्मदाह (self Immolation) करने की चेतावनी भी दी.

NEET Student Death Case: ‘घटना की अगर सही तरीके से जांच हुई तो इसमें कई बड़े लोग फंसेंगे. SIT केस को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. बार-बार परिजनों को ही टॉर्चर किया जा रहा है.’ यह आरोप नीट छात्रा के परिजनों ने लगाया है. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद छात्रा के पिता ने कहा, सबकी मिली भगत है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. परिजनों ने हॉस्टल संचालक, हॉस्पिटल और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

छात्रा के पिता ने क्या दी चेतावनी?

छात्रा के पिता ने यह भी बताया कि उन्हें SIT की जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे पटना में आत्मदाह करेंगे. उन्होंने घटना के बाद पटना में सीसीटीवी फुटेज गायब होने को लेकर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि यदि शुरुआत में ही सख्त कदम उठाए जाते, तो सच्चाई बहुत पहले सामने आ जाती.

थाना प्रभारी और दारोगा को क्यों किया सस्पेंड?

घटना में जांच के बीच लापरवाही बरतने को लेकर चित्रगुप्तनगर की थाना प्रभारी रौशनी कुमारी और कदमकुआं थाना के दारोगा हेमंत झा को सस्पेंड कर दिया गया. दोनों पर आरोप है कि समय पर सूचना मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की. मामले की गंभीरता को शुरुआत में ही नजरअंदाज किया गया.

छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह मामला सामने आने के बाद पटना समेत पूरे बिहार में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेता भी खड़े कर रहे हैं. खासकर कोचिंग हब के रूप में पहचाने जाने वाले इलाकों में चल रहे गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही पर अब बहस तेज हो गई है. परिजनों, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: Bihar Politics: तेजस्वी बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, रोहिणी बोलीं- कठपुतली बने शहजादा की ताजपोशी मुबारक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >