नीट पीजी के लिए 17 तक बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीइएमएस) ने शुक्रवार को नीट पीजी 2025 के लिए परीक्षा शहर की पसंद फिर से जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है.

संवाददाता, पटना नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीइएमएस) ने शुक्रवार को नीट पीजी 2025 के लिए परीक्षा शहर की पसंद फिर से जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है. अब पंजीकृत उम्मीदवार 17 जून तक वेबसाइट natboard.edu.in. पर परीक्षा शहर का विकल्प फिर से जमा कर सकते हैं. बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर शहर आवंटित किये जायेंगे. आवेदन फॉर्म में उपलब्ध शहरों की सूची दिखायी जायेगी और वहीं से चयन करना होगा. एनबीइएमएस ने साफ किया है कि वे उम्मीदवारों को उनके स्टेट में केंद्र आवंटित करने की पूरी कोशिश की जायेगी, लेकिन प्रशासनिक सीमाओं के चलते इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती. यदि किसी राज्य में सीट नहीं बचती, तो केंद्र अन्य राज्यों में भी आवंटित किया जा सकता है. इसके अलावा, परीक्षा अब आधिकारिक सूचना बुलेटिन में सूचीबद्ध शहरों के अलावा ऑनलाइन मोड में और अधिक शहरों में आयोजित की जायेगी. नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप 21 जुलाई को और एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जायेगा. उम्मीदवारों को उनके नीट पीजी हॉल टिकट पर परीक्षा दिवस संबंधी दिशा-निर्देशों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसमें नाम, परीक्षा शहर, केंद्र, जन्म तिथि और अन्य विवरण शामिल होंगे. एनबीइएमएस तीन अगस्त को नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >