NEET पेपर लीक: BJP के झंडे वाली गाड़ी पर पत्थरबाजी, DM-SP के सामने ताली बजाकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, लंबा ट्रैफिक जाम

Student Protest In Patna: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पुलिस और छात्र आपस में भिड़ गए. छात्रों के प्रदर्शन को उग्र होता देख डीएम, एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं. साथ ही बीजेपी के झंडे वाली गाड़ी पर पत्थरबाजी भी की.

Student Protest In Patna: पटना में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतर गए हैं. गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहे तक छात्रों की भीड़ जुटी. इसके साथ ही उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती भी देखी जा रही है. नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले.

पुलिस और छात्र आपस में ही भिड़ें

यहां छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी. लेकिन छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार कर गए. इसके बाद प्रदर्शन उग्र होता देखा पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. यहां से सभी छात्र डाकबंगला चौराहे की तरफ बढ़े. यहां भी उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी. लेकिन यहां पुलिस और छात्र आपस में भिड़ गए. छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

अधिकारी के सामने ताली बजाकर प्रदर्शन

एक वाकया यह भी देखने के लिए मिला कि डाकबंगला चौराहे के पास छात्रों ने डीएम और एसपी के सामने ताली बजाकर प्रदर्शन किया. इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी मुस्कुराते हुए दिखे. लेकिन अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने छात्रों से लौटने की अपील की. दूसरी तरफ छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. इसके साथ ही राजभवन जाने पर अड़े.

बीजेपी के झंडे वाली गाड़ी पर पत्थरबाजी

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बीजेपी के झंडे वाली गाड़ी पर पत्थरबाजी की. इतना ही नहीं उन्होंने गाड़ी के शीशे भी तोड़े. सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है. छात्रों के प्रदर्शन से सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.

छात्रों ने क्या कहा?

अपनी मांग को लेकर छात्रों ने कहा, यह सरकार किसी की बात नहीं सुनती. हम नीट पेपर लीक, टीआरई-4 नोटिफिकेशन और बीपीएससी एईडीओ पेपर लीक को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. जब से बिहार में नई सरकार बनी है शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है. आजाद भारत में अभी भी गुलाम की तरह महसूस कर रहा हूं. राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर नई सरकार का गठन हो.

Also Read: NEET पेपर लीक: छात्रों ने कहा- 'पुलिस वालों ने घेर कर हमें पीटा', स्टूडेंट को रोकने के लिए SSP, SDM के साथ पुलिस फोर्स तैनात


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >