Smart City Project: मुजफ्फरपुर के इस रूट पर 15 जनवरी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिये क्या है पूरा मामला

Smart City Project: मुजफ्फरपुर जिले में मेहंदी हसन से किला चौक वाले रूट पर 15 जनवरी 2026 तक गाड़ियां नहीं चलेंगी. इस रूट को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है. लेकिन इसके बदले नगर निगम की तरफ से वैकल्पिक रूट जारी किये गए हैं.

Smart City Project: मुजफ्फरपुर जिले में शहरी इलाके में चल रहे अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन निर्माण कार्य में तेजी ला दी गई है. इसे लेकर एक बार फिर मेहंदी हसन से किला चौक रोड को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है. इस रूट पर गाड़ियों के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. मेहंदी हसन चौक से किला चौक (ब्रहमपुरा) तक की सड़क को 12 दिसंबर 2025 को ही बंद कर दिया गया जो कि 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा.

नगर आयुक्त ने लोगों से क्या की अपील?

जानकारी के मुताबिक, यह बंदी इसलिए आवश्यक है ताकि इस इलाके में अंडरग्राउंड सीवरेज नेटवर्क, एसबीआर-एसटीपी कनेक्शन और स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का विकास तेजी से पूरा किया जा सके. जो जल-जमाव रोकने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसके साथ ही नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है.

नगर आयुक्त ने और क्या कुछ कहा?

नगर आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य अस्थायी रूप से असुविधा देता है, लेकिन इसके परिणाम काफी लंबे समय तक सुविधा और बेहतर शहरी सेवाएं प्रदान करेंगे. ऐसे में लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और काम को पूरा करने में सहयोग दें. मालूम हो, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिये कई तरह के काम किये जा रहे हैं. ऐसे में अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम का काम तेजी से हो रहा है.

शहर के लोग इन वैकल्पिक रूट का कर सकते हैं इस्तेमाल

वैकल्पिक रूट को लेकर बताया गया कि शहरवासी मेहंदी हसन चौक की जगह सीधे मरीन ड्राइव रोड होते हुए कर्बला चौक पहुंच सकते हैं. जबकि दूसरी दिशा में जाने वाली गाड़ियां संगम चौक से लक्ष्मी चौक रूट का उपयोग कर सकती हैं. इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस, बिजली, बीएसएनएल और अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार में ठेकेदारों पर गिर सकती है गाज, सड़क निर्माण की जिम्मेदारी तय होने के बाद मिली ये गलती तो होगा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >