जेडी वीमेंस में ओपन माइक के पहले दिन डायस की विजेता बनीं मुस्कान

जेडी वीमेंस कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत ओपन माइक से हई. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो मीरा कुमारी ने किया.

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत ओपन माइक से हई. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो मीरा कुमारी ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह से आयोजन से छात्राओं में उत्साह के साथ कॉन्फिडेंस का निर्माण होता है. डायस ओपन माइक आयोजन डायस मेम्बर सुमैया, रितु संतोषी, सौम्या, साक्षी, नेहा, काजल, मुस्कान की ओर से किया गया. इस कार्यक्रम में जज के रूप में डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ निधि सिन्हा और उदय कुमार सिंह थे. डायस आयोजित ओपन माइक में, मुस्कान, अंजना और सलोनी विजेता हुईं. पहले दिन कॉलेज से डॉ रेखा मिश्रा, डॉ अंजलि, विपुल कुमार, रमेश कुमार और छात्राएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >