सारण में राजद समर्थक की हत्या निंदनीय : माले

. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार में अपनी हार को देखकर भाजपा बौखला गयी है.छपरा में जिस तरह से भाजपा नेताओं व उसके समर्थकों ने चुनाव बाद हिंसा को अंजाम दिया. यह निंदनीय है.

पटना. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार में अपनी हार को देखकर भाजपा बौखला गयी है.छपरा में जिस तरह से भाजपा नेताओं व उसके समर्थकों ने चुनाव बाद हिंसा को अंजाम दिया. यह निंदनीय है. इस मामले में भाजपा के जिन 12 नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनकी अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए. इससे जाहिर होता है कि भाजपा शांतिपूर्ण व सही तरीके से चुनाव नहीं चाहती है. अन्य इलाकों से भी खबरें मिल रही हैं कि समाज में वर्चस्व वाले लोग अभी से ही दलितों-गरीबों को डराने लगे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखनी चाहिए और समाज के वंचित तबकों के शत-प्रतिशत मतदान की गारंटी करवानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >