Murder In Patna: अस्पताल संचालिका की मर्डर मिस्ट्री! इन लोगों पर जा रही शक की सुई, पति ने सुरभि के पिता से बोला था झूठ

Murder In Patna: पटना में दिनदहाड़ी गोली मारकर अस्पताल संचालिका की हत्या कर दी गई. घटना के बाद से ही पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी है. हालांकि, पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. सुरभि के पिता ने इन लोगों पर शक जताया है. पढे़ं पूरी खबर…

Murder In Patna: राजधानी पटना में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित धनुकी मोड़ के पास एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभि राज के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सामने आने के बाद से ही प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की टीम दिनभर अस्पताल और आसपास लगे CCTV कैमरा फुटेज को खंगालने में जुटी रही. रविवार की सुबह अस्पताल संचालिका का अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया. रविवार की शाम तक पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है. 

कमरे से खून की सफाई भी हुई

एएसपी ने इस मामले को लेकर बताया कि घटना से जुड़े किसी भी प्रकार का कोई फुटेज अभी तक नहीं मिला है. अगमकुआं थाना पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. प्रथम दृष्टया पुलिस ने संचालिका की साइलेंसर पिस्टल से गोली मारने की बात कही है. साथ ही हत्या के बाद सबूत छुपाने के लिए कमरे से खून की सफाई भी किए जाने की बात सामने आई है. इन सब को लेकर जांच जारी है. पुलिस ने घटना के समय मृतका के पति के नहीं रहने और मिलने वालों से भी पूछताछ कर चुकी है. 

सात साल पहले हुई थी शादी

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार बैठका के रहने वाले राजेश रौशन ने सुरभि राज से 7 मार्च 2018 को इंटर कास्ट लव मैरिज किया था. उनके दो बेटे हैं. दो दिन पहले ही छोटे बेटे का जन्मदिन मनाया गया था. उन्होंने बच्चों को बुआ के यहां बजरंगपुरी भेज दिया था.

पिता ने इन लोगों पर जताया शक

बता दें, सुरभि के पिता अगमकुआं में ही त्रिभुवन कॉम्पेलक्स में रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें दामाद राजेश रौशन से मोबाइल पर जानकारी मिली कि घर में सुरभि गिर कर बेहोश हो गई हैं. जानकारी मिलने के 15 मिनट के भीतर जब हम अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बेटी आईसीयू में है. अस्पताल वाले बेटी को एम्स ले गए. रात में जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गयी है. सुरभि के पिता ने एशिया हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर शक जताया है.

ALSO READ: Love Affair: आधी रात घर के पीछे शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के पिता ने पहले की पिटाई फिर करा दी शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >