बिहार सरकार अब युवाओं को देगी 6 हजार रुपये, इंटर्नशिप करने का मिला सुनहरा मौका

Mukhyamantri Pratigya Yojana Internship: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत युवाओं को इंटर्नशिप के साथ हर महीने 4 हजार से 6 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा. जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ.

पटना से अमृता की रिपोर्ट
Mukhyamantri Pratigya Yojana Internship: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत युवाओं को इंटर्नशिप के साथ हर महीने 4 हजार से 6 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा. योजना का उद्देश्य सरकारी उपक्रमों और निजी कंपनियों में युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनकी रोजगार क्षमता और कौशल को बढ़ाना है.

योग्यता के अनुसार मिलेगा 4 से 6 हजार रुपये

योजना का लाभ 18 से 28 वर्ष आयु के बिहार के स्थायी निवासी युवक-युवतियों को मिलेगा. 12वीं पास अभ्यर्थियों को 4 हजार रुपये, आईटीआई, डिप्लोमा और सरकारी शॉर्ट टर्म कोर्स करने वालों को 5 हजार रुपये तथा स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों को 6 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

दूसरे जिले और राज्य में इंटर्नशिप पर अतिरिक्त सहायता

यदि कोई अभ्यर्थी अपने गृह जिले से बाहर इंटर्नशिप करता है तो उसे अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा. दूसरे जिले में इंटर्नशिप करने पर शुरुआती तीन महीने तक 2 हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त दिए जाएंगे. वहीं बिहार से बाहर इंटर्नशिप करने वालों को पूरी अवधि तक 5 हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त सहायता मिलेगी.

ऑनलाइन आवेदन कर उठा सकते हैं योजना का लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर आधार के माध्यम से पंजीकरण करना होगा. प्रोफाइल तैयार करने के बाद वे अपनी योग्यता के अनुसार अधिकतम तीन संस्थानों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इंटर्नशिप पूरी होने पर मिलेगा अनुभव प्रमाणपत्र

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में सत्यापित किए जाएंगे. इसके बाद ऑनलाइन ऑफर लेटर जारी होगा. इंटर्नशिप पूरी होने पर कार्य अनुभव प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जो भविष्य में नौकरी पाने में सहायक साबित होगा.

ALSO READ: पटना में सड़क हादसा: दो दोस्तों की मौत, मातम में बदलीं बारात की खुशियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >