खबर में खास
Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana Apply For 2 Laks : बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. जी हां, नीतीश सरकार इन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और उद्यमी बनाने की दिशा एक कदम और आगे बढ़ाने जा रही है. आज का दिन उन महिलाओं के लिए खुशखबरी का दिन है जिन्हें ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 10,000 रुपए मिले थे. अब इस योजना के अगले चरण में योग्य महिलाओं को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए 2 रुपए लाख दिए जाएंगे.
ऐसे मिलेंगे 2 लाख रुपए, ये है शर्त!
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सबसे आकर्षक पहलू तो इसका दूसरा चरण है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार जिन महिलाओं ने पहली किस्त का उपयोग कर अपना रोजगार शुरू कर लिया है, अब उनका गोल्डेन टाइम शुरू हो गया है. उनके काम के 6 महीने बाद आकलन किया जाएगा.
आकलन में संतोषजनक प्रगति और राशि का सदुपयोग करने वालों को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी. यह राशि किस्तों में दी जाएगी, लेकिन यदि रोजगार बहुत अच्छा चल रहा हो, तो विशेष परिस्थिति में एकमुश्त राशि भी दी जा सकती है.
1.56 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची पहली किस्त
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि योजना के प्रथम चरण में अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभार्थियों के खाते में 10,000 रुपए की शुरुआती राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जा चुकी है. जो महिलाएं ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में अभी छूट गई थी, उनके खातों में भी जल्द ही राशि की पहली किश्त भेजने की प्रक्रिया जारी है.
पलायन पर लगेगी रोक
मुख्यमंंत्री Nitish Kumar का मानना है कि इस योजना से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि राज्य के भीतर ही रोजगार के इतने अवसर पैदा होंगे कि लोगों को मजबूरी में बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. अब हर परिवार से कम से कम एक महिला ‘उद्यमी’ के रूप में पहचानी जाएगी.
ALSO READ : रील बनाने वाले सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान, बिहार सरकार करेगी अब बड़ी कार्रवाई
