Mukhyamantri Mahila Rojgara Yojana: बिहार की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 10 हजार रुपये वाली योजना का फायदा, जानिए डिटेल

Mukhyamantri Mahila Rojgara Yojana: पीएम मोदी ने आज बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये. लेकिन, राज्य में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल, आइये जानते हैं...

Mukhyamantri Mahila Rojgara Yojana: बिहार की 75 लाख महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत आज की गई और पीएम मोदी ने 10-10 हजार रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये. हालांकि, बिहार की कई महिलाएं हैं जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी.

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

दरअसल, इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ पात्रता रखी गई है. जो महिलाएं इससे बाहर हैं, उन्हें 10 हजार रुपये वाली योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. वे महिलाएं हैं…

  • अगर कोई महिला खुद इनकम टैक्स देती हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा.
  • ऐसी महिलाएं जिनके पति की आय इनकम टैक्स के दायरे में आती हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकेंगी.
  • इसके साथ ही अगर महिला या उनके पति संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर नौकरी करते हैं तो वे भी इस योजना से वंचित रहेंगी.
  • इसके अलावा अगर कोई महिला सरकारी नौकरी कर रहीं हैं या फिर उनके पति सरकारी नौकरी में हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य

इस राशि की मदद से वह अपनी पसंद के व्यवसाय या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी. इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाना है. पहली किस्त के रूप में आज 10 हजार रुपये ट्रांसफर किये गए. महिलाओं द्वारा शुरू किए गए काम की 6 महीने की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी.

बेटियां और महिलाएं आज सुरक्षित

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते. आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे. कोई एक पैसा नहीं मार सकता. पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था.” उन्होंने कहा कि बेटियां और महिलाएं आज सुरक्षित हैं और उनके अधिकारों की रक्षा हो रही है.

Also Read: Bihar News: शादी से महज 4 महीने बाद प्रेमी संग पत्नी हुई फरार, पति ने कहा- इंस्टाग्राम पर बनाती थी रील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >