घोसवरी से कट्टा और तीन कारतूस के साथ मुखिया पति गिरफ्तार, कई मामले थे दर्ज

Patna Crime News : मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखिया पति मनोज यादव को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

Patna Crime News : घोसवरी थाना की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव से आधा दर्जन मामलों के आरोपी मुखिया पति मनोज यादव को एक कट्टा और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, मनोज यादव के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अवैध खनन सहित कई मामले दर्ज हैं.

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

घोसवरी थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि सोमवार को गोसाईं गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि मुखिया पति मनोज यादव गाली-गलौज और हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मनोज यादव से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली.

Also Read : RJD के पूर्व विधायक रीतलाल यादव का बेल नामंजूर, राज्य ने कहा- डर से गवाही नहीं देते गवाह

तलाशी के दौरान हथियार बरामद

तलाशी के दौरान मनोज यादव के पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोज यादव के विरुद्ध घोसवरी थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, अवैध खनन समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read : फूलवारी शरीफ में मिल्ली मस्जिद के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >